चंपावत 27 जुलाई 2026,
*नगर पालिका परिषद् चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर एवं नगर पंचायत बनबसा के मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*
शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को जनपद चम्पावत के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् चम्पावत, लोहाघाट, टनकपुर तथा नगर पंचायत बनबसा में नव-मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संबंधित नगर निकाय सभागारों में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया।
समारोह के दौरान संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा चंपावत में श्री बी.सी पंत द्वारा लोहाघाट में श्रीमती नीतू डांगर द्वारा तथा टनकपुर एवं बनबसा में श्री प्रमोद कुमार द्वारा शासन द्वारा नामित सभी सदस्यों को पद, गोपनीयता और राजनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी नव-नियुक्त सदस्यों ने पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ जनता की समस्याओं के समाधान तथा निकाय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति देने का संकल्प लिया। नव-मनोनीत सदस्यों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे निर्वाचित सभासदों और नगर के आम नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान, संपूर्ण क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और हर वर्ग को साथ लेकर समावेशी विकास को धरातल पर उतारने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नए सदस्य अपने अनुभवों का लाभ उठाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
*नगर पालिका चंपावत* में नामित मनोनीत सदस्यों श्री जगदीश चंद्र पनेरु, श्री गौरव पांडे, श्रीमती पुष्पा ओझा तथा श्री प्रकाश नाथ द्वारा राजनिष्ठा और पद की शपथ ली।
वहीं *नगर पालिका लोहाघाट* में श्री जीवन गहतोड़ी, श्री केदार सिंह बोहरा तथा श्रीमती सरोज जोशी द्वारा पद की शपथ ली गई।
*नगर पालिका टनकपुर* में श्रीमती रीता कलखुड़िया, श्री निगम गुप्ता, श्री धर्मपाल आर्य तथा श्री मुकेश साहू द्वारा शपथ ली गई
तथा *नगर पंचायत बनबसा* में श्री प्रेम सिंह रावत, श्री दिगंबर पांडे, श्री उम्मेद सिंह नेगी तथा श्री हर्षित गोयल द्वारा शपथ ली गई।
कार्यक्रम में चंपावत में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय, ईओ नगर पालिका चंपावत श्री भरत त्रिपाठी, लोहाघाट में नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री निर्मल महारा, ईओ नगर पालिका लोहाघाट श्री सौरभ नेगी,
टनकपुर में दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, श्री मनोज कालाकोटी, श्रीमती किरण देवी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, लोहाघाट में ईओ नगर पालिका टनकपुर ऋषभ उनियाल तथा बनबसा में नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवी, ईओ नगर पंचायत दीपक बुदलाकोटी सहित स्थानीय निकायों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

