*क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को होगी आयोजित, ब्लॉक प्रमुख करेंगे अध्यक्षता*

चंपावत 11 सितंबर 2026,

*क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को होगी आयोजित, ब्लॉक प्रमुख करेंगे अध्यक्षता*

क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक आगामी 16 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रातः 10:00 बजे से क्षेत्र पंचायत पाटी के सभागार में प्रारंभ होगी।
बैठक की अध्यक्षता मा0 ब्लॉक प्रमुख श्री शंकर सिंह अधिकारी द्वारा की जाएगी।

खंड विकास अधिकारी पाटी ने बताया कि बैठक में विभिन्न एजेंडों में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

जिसमें स्वास्थ्य, लघु सिंचाई, पशुपालन, शिक्षा, विद्युत, आयुर्वेदिक चिकित्सा, जल निगम, जल संस्थान, पेयजल निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), ग्रामीण निर्माण विभाग, पंचायती राज, समाज कल्याण आदि विभागो की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधितों को ससमय से बैठक में उपस्थित रहने को कहा।