माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर आज दिनांक 16 सितंबर वर्ष 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत जिला मुख्यालय से भेजे गए न्याय रथ के माध्यम से पीएलबी अर्जुन सिंह दीपा देवी हरिप्रिया जोशी प्रकाश चंद्र और सुरेश उप्रेती और प्रो बोनो पीएलबी राधा चंद ने बनबसा क्षेत्र के नई बस्ती गड़ीकोट देवीपुरा पचपक्रिया कैनाल रेंज पंपापुर बेलबंदगोठ और गुदमी ग्राम में विभिन्न स्थानों पर विधिक साक्षरता शिविर लगाकर ग्रामीणों को नई रोशनी दिव्यांगों के अधिकार,जेनेरिक दवा सस्ती प्रभावी और किफायती,निराश्रितों और वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकार, स्थाई लोक अदालत, तीन नए कानून बीएनएसएस और बीएनएस बीएसए, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मोटर वाहन अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 और आईटी एक्ट2000 और सुरक्षित ईंधन और सुरक्षित जीवन मानव तस्करी निषेध, बाल विवाह, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देकर जागरूक कियाl इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चंपावत पुलिस के प्रभारी महोदय और जवान भी न्याय रथ के साथ मौजूद रहेl