चम्पावत, 03 नवम्बर, 2026
*टनकपुर में मीडिया सेंटर के निर्माण से पत्रकारों को मिलेगी बेहतर कार्य सुविधा*
*14.25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी मीडिया गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधा*
*मीडिया सेंटर के भूमि पूजन एवं निर्माण कार्य प्रारम्भ होने पर मा. मुख्यमंत्री का आभार*
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प की दिशा में जनपद के टनकपुर में 1424.52 लाख रूपये की लागत से मीडिया सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। मीडिया सेंटर के भूमि पूजन एवं निर्माण कार्य प्रारम्भ होने पर मा. मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया है। यह परियोजना जनपद में पत्रकारों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मीडिया सेंटर बनने से पत्रकारों को अपने कार्यों के संचालन के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इससे समाचार संकलन से जुड़ी जानकारी साझा करने, आपसी संवाद तथा मीडिया संबंधी गतिविधियों के समन्वय में सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
जनपद की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया सेंटर के माध्यम से प्रशासन और पत्रकारों के बीच सूचना के आदान-प्रदान एवं समन्वय को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। इससे प्रामाणिक जानकारी को समय पर लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों को भी सहयोग मिलेगा।
परियोजना का निर्माण प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। मीडिया सेंटर के विकसित होने से जनपद में मीडिया से जुड़ी गतिविधियों के लिए स्थायी आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी, जिसका लाभ जनपद के सम्मानित पत्रकारों को मिल सकेगा।

