बनबसा : ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी की कार्यवाही मे इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त 18.08 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) के साथ गिरफ्तार l
शनिवार को एसओजी टीम द्वारा नेपाल बॉर्डर पर पिलर संख्या 805/01 के निकट जंगल में चेकिंग के दौरान धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे ₹5,000 के इनामी अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय गणेश लाल निवासी ग्राम पम्पापुर बनबसा
के कब्जे से 18.08 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के दो अभियोग एवं गैंगस्टर एक्ट का एक अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त मुंबई में भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
पूछताछ में अभियुक्त राहुल कुमार नेपाल के झलारी, महेंद्रनगर निवासी रवि बासा के साथ स्मैक के कारोबार में संलिप्त होने की बात भी बताई। उसके कब्जे से बरामद स्मैक नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से प्राप्त की गई थी तथा वह इसे लेकर वापस नेपाल जा रहा था।

