चम्पावत, 22 नवम्बर, 2026
*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार (23 नवंबर, 2026) को जनपद चम्पावत का भ्रमण कार्यक्रम*
*23 नवंबर को जनपद के दौरे पर मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी*
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, दिनांक 23 नवंबर, 2026 (सोमवार) को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा. मुख्यमंत्री सोमवार (23 नवम्बर, 2026) को अपराह्न 03:20 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा बनबसा स्टेडियम हैलीपैड, चम्पावत पहुँचेंगे।
इसके पश्चात वे अपराह्न 03:30 बजे कार द्वारा बनबसा स्टेडियम हैलीपैड से प्रस्थान कर अपराह्न 03:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल गुदमी, बनबसा (चम्पावत) पहुँचेंगे।
मा. मुख्यमंत्री डेविड पेंटर स्कूल गुदमी, बनबसा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
तत्पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मा. मुख्यमंत्री सायं 04:40 बजे कार द्वारा डेविड पेंटर स्कूल गुदमी, बनबसा से अपने गंतव्य (खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

