मा. मुख्यमंत्री की पहल से चम्पावत के 74 छूटे तोकों में पहुंचेगी निर्बाध बिजली, ₹199.872 लाख मंजूर* *चम्पावत के 74 छूटे हुए तोकों में शत-प्रतिशत विद्युत आपूर्ति हेतु ₹199.872 लाख की वित्तीय स्वीकृति*

*मा. मुख्यमंत्री की पहल से चम्पावत के 74 छूटे तोकों में पहुंचेगी निर्बाध बिजली, ₹199.872 लाख मंजूर*

*चम्पावत के 74 छूटे हुए तोकों में शत-प्रतिशत विद्युत आपूर्ति हेतु ₹199.872 लाख की वित्तीय स्वीकृति*

*चम्पावत, 27 नवम्बर, 2026
​मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद के सुदूरवर्ती और विद्युतीकरण से वंचित क्षेत्रों को रोशन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बड़ी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 74 छूटे हुए तोकों में शत-प्रतिशत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु कुल स्वीकृत ₹499.68 लाख की परियोजना के सापेक्ष अवशेष धनराशि के रूप में ₹199.872 लाख (लगभग ₹2 करोड़) अवमुक्त करने का अनुमोदन प्रदान किया है। शासन स्तर से इस महत्वपूर्ण अवशेष धनराशि के जारी होने से अब इन ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के शेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

​इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि शासन की इस पहल से जनपद के दुर्गम और अब तक बिजली की सुविधा से वंचित रहे 74 तोकों के निवासियों के जीवन स्तर में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा।

​जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कार्यदायी संस्था और विभागीय अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को इसका सीधा लाभ मिल सके।