चम्पावत 12 जून 2026,
*तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन*
राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा पात्र और इच्छुक आवेदकों से विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस वर्ष पुरस्कारों के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जो भी आवेदक इन राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए विभागीय वेबसाइट https://wecduk.in पर जाकर अपना पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की खिड़की 05 जून 2026 से खुल चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। सभी आवेदकों को इसी समयावधि के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस बार ऑफलाइन माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यदि कोई आवेदक डाक, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में आकर फॉर्म जमा करने का प्रयास करता है, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा।
इसलिए सभी पात्र महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां समय रहते विभागीय पोर्टल पर जाकर ही अपना आवेदन दर्ज करना सुनिश्चित करें।

