चम्पावत 22 फरवरी 2026,
*जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 23 फरवरी का साप्ताहिक ‘जनता मिलन कार्यक्रम’ स्थगित*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में दिनांक 23 फरवरी 2026, सोमवार को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाला साप्ताहिक ‘जनता मिलन कार्यक्रम’ अपरिहार्य शासकीय कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि कार्यक्रम की अगली तिथि शीघ्र ही सूचित की जाएगी। नागरिकों से अनुरोध है कि आगामी सूचना तक निर्धारित तिथि पर जिला मुख्यालय में उपस्थित न हों।

