*नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम*

चंपावत 14 अगस्त 2025,

*नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम*

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद चंपावत के विभिन्न विभागों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के सभी रूपों से दूर रहने और समाज को नशा-मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

शपथ कार्यक्रम शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग (कार्यालय एवं गोदामों), ग्रामीण निर्माण विभाग, कार्यालय जिला पंचायत चंपावत सहित अन्य विभागों में आयोजित हुए। सभी स्थानों पर अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए इसके प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज और परिवार के लिए घातक है, और इससे बचाव हेतु जन-भागीदारी आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे नशा मुक्त भारत के संकल्प को अपने जीवन में उतारें और समाज को इस बुराई से मुक्त करने में सहयोग दें।