धामी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोड़ का आयोजन किया

धामी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोड़ का आयोजन किया।
बनबसा : भाजपा कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर दौड़ का आयोजन किया। दो किलोमीटर की दौड़ में 800 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर दोड़ को रवाना किया। शुभ मंगलम होटल में दोड़ का समापन हुआ। मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के युवाओं को जागरूक करने के मकसद से दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में 800 लोगों ने प्रतिभा किया। लड़कों की दौड़ में प्रथम स्थान में रजत पंत, द्वितीय स्थान पर ललित सिंह, तृतीय स्थान पर सुंदर रहे। वहीं लड़कियों की दौड़ में उसका भंडारी प्रथम स्थान, अंकित द्वितीय स्थान, उषा तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर जिला अध्यक्ष आनन्द अधिकारी, कैप्टन भानी चंन्द, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, संजय जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंन्द, सुनीता मुरारी, हरीश पान्डेय, दीपक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष टनकपुर तुलसी कुवंर, संजय ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, प्रमोद गुप्ता, योगेश चंन्द, सावन चंन्द, एम आर चंद, उमेद सिंह नेगी, शंकर लाल वर्मा, सुरेश उप्रेती, रुचि धस्माना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *