पुलिस ने दो नेपाली नागरिकों के से 8.03 ग्राम स्मेक बरामद की

पुलिस ने दो नेपाली नागरिकों के से 8.03 ग्राम स्मेक
बरामद की!
बनबसा- नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है. इसी क्रम में पुलिस और एस0ओ0जी0 टीम के द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान घनुष पुल चौकी बैरियर के निकट खटीमा बैराज बन्धा मार्ग से आ रही बाइक को रोककर तलाशी लेने पर आरोपी सुरेंद्र ठकुराठी के पास से 3.62 ग्राम स्मेक आरोपी दीपेंद्र बिष्ट के पास से 4.41 ग्राम स्मेक बरामद हुई. थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया दोनों आरोपी ग्राम बागफाटा वार्ड नं 19 नगर पालिका भीमदत्त कंचनपुर के रहने वाले हैं आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है!पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कोरंगा, एस0ओ0जी0प्रभारी लक्ष्मण सिंह, शारदा बैराज चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार, हे0का0 विजय राणा,मतलूब खांन, गणेश सिंह, का0 विक्रम सिंह,उमेश राज, कुलदीप सिंह,सूरज कुमार शामिल थे!