चम्पावत 13 अप्रैल, 2026
*दिव्यांग शिविर की तिथि में परिवर्तन, 15 अप्रैल को होगा आयोजन*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को जिला चिकित्सालय चम्पावत में आयोजित होने वाला दिव्यांग शिविर, इस माह द्वितीय मंगलवार दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त शिविर अब परिवर्तित तिथि 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को जिला चिकित्सालय चम्पावत में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों, विशेष रूप से दिव्यांगजनों से अनुरोध किया है कि वे नई निर्धारित तिथि को शिविर में उपस्थित होकर उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं एवं लाभों का अधिकतम लाभ उठाए।

