चम्पावत 14 अप्रैल 2026,
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत में अवस्थापना विकास हेतु ₹4.78 करोड़ की स्वीकृति दी*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने एवं आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के विकास को गति प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ₹4.78 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस स्वीकृति के अंतर्गत जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में जिलाधिकारी चम्पावत के कैम्प कार्यालय एवं आवासीय भवन के निर्माण कार्य के लिए ₹4.78 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया गया है।
यह निर्माण कार्य क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के साथ-साथ अधिकारियों के लिए आवश्यक आवासीय सुविधाओं को भी सुदृढ़ करेगा।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति मिलेगी, बल्कि दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र में शासन-प्रशासन की पहुंच और अधिक सशक्त एवं सुगम हो सकेगी। इससे स्थानीय नागरिकों को भी विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ त्वरित एवं बेहतर तरीके से प्राप्त होगा।

