चंपावत 17 अक्टूबर 2026,
*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का 18 अक्टूबर का चम्पावत-बनबसा दौरा: विकास 5 के लोकार्पण के साथ खिलाड़ियों और युवाओं को करेंगे प्रोत्साहित*
*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 18 अक्टूबर को चम्पावत जनपद के भ्रमण पर; विभिन्न विकास योजनाओं की देंगे सौगात*
प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को जनपद चम्पावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है ।
इस दौरान वे क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार, मा मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे सर्किट हाउस हैलीपैड, चम्पावत पहुँचेंगे।
दोपहर 12:00 बजे सर्किट हाउस चम्पावत में मा. मुख्यमंत्री जनपद चम्पावत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर 1:05 बजे नागार्जुन पार्क, चम्पावत पहुँचेंगे, जहाँ वे नवनिर्मित नागार्जुन पार्क का लोकार्पण करेंगे।
अपराह्न 1:30 बजे नागार्जुन पार्क से प्रस्थान कर 1:40 बजे मुख्यमंत्री होटल न्यू तिवारी (निकट बस स्टेशन, चम्पावत) पहुँचेंगे। यहाँ दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक वे जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट-वार्ता करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2:45 बजे से 3:15 बजे का समय आरक्षित रहेगा।
अपराह्न 3:15 बजे होटल न्यू तिवारी से प्रस्थान कर 3:25 बजे सर्किट हाउस हैलीपैड पहुँचेंगे और 3:35 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3:50 बजे एन०एच०पी०सी० हैलीपैड, बनबसा (चम्पावत) पहुँचेंगे। जहां से वह कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4:10 बजे पाटनी तिराहा, बनबसा पहुँचेंगे।
पाटनी तिराहा पर मा. मुख्यमंत्री ‘रन फॉर नशा मुक्ति अभियान’ का शुभारंभ करेंगे तथा सीएसआर के अंतर्गत टाटा योद्धा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर (फ्लैग ऑफ) रवाना करेंगे। इसी स्थान पर वे नव-स्थापित श्री हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे एवं आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ में सहभागिता करेंगे।
इसके पश्चात शाम 4:40 बजे पाटनी तिराहा से प्रस्थान कर 4:50 बजे मिनी स्टेडियम, बनबसा पहुँचेंगे। मिनी स्टेडियम में मा. मुख्यमंत्री बैडमिंटन कोर्ट आदि निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं खेल किट का वितरण करेंगे।
सभी कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5:50 बजे मिनी स्टेडियम बनबसा से कार द्वारा अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के लिए प्रस्थान करेंगे ।

