चम्पावत 17 मई 2026,
*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर बंद पड़े मोटर मार्गों को किया गया सुचारू, ग्रामीणों को मिली राहत*
*मटियानी बैंड-असलाड़ मोटर मार्ग सहित भनार तोक संपर्क सड़क हुई सुचारू*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार मटियानी बैंड से असलाड़ मोटर मार्ग, जिसकी कुल लंबाई 5 किलोमीटर है, के किमी 5 पर आबादी क्षेत्र न होने के कारण लंबे समय से बंद पड़े हिस्से को जेसीबी एवं ब्रेकर मशीन की सहायता से खोल दिया गया है।
उक्त मोटर मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग से भी जोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी सुनिश्चित हो सकेगी।
वहीं, बाराकोट विकासखंड के अंतर्गत बरदाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग से ग्राम पंचायत नदेड़ा के भनार तोक को जोड़ने वाली सड़क पर भारी बारिश के कारण जमा हुए मलबे को भी पूरी तरह हटाकर मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है।
लगभग ढाई किलोमीटर लंबे प्रभावित हिस्से पर विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के संयुक्त समन्वय से त्वरित कार्रवाई की गई।
लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट द्वारा अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत सड़क से मलबा हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ किया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की आवाजाही पुनः सामान्य हो गई है।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल ने बताया सभी संवेदनशील एवं बाधित मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपदा अथवा अवरोध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

