प्रधानमंत्री मोदी ने वह सब कर दिखाया जिसके लिए स्वप्न में भी नहीं की थी कल्पना । पहली बार देश के गरीबों का बड़ा मान और समान – केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा
11 साल की अवधि में देश में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन, जिसके लिए शताब्दियों तक याद किए जाते रहेंगे मोदी।
चम्पावत।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने एक खास मुलाकात में उन यादों को तरोताजा किया जब महिलाओं को खुले मैं शौच से मुक्ति दिलाने एवं उन्हें धुएं से बचाने के लिए उन्हें धुआं रहित चूल्हा देने की मांग को आजादी के बाद से ही नजरअंदाज किया जाता रहा , आज यही महिलाए गैस सिलेंडर में खाना पकाने तथा नित्य कर्म से निवृत होने के लिए कही दूर नहीं जा रही है । कांग्रेस ने इन महिलाओं की भावनाओं को कभी नहीं समझा । केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पिछले 11 सालों में देश ने ज्ञान विज्ञान, तकनीकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए मेक इन इंडिया के जरिए देश में ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का लोहा मनवाया है।
पाकिस्तान के साथ हुए हालिया सैन्य ऑपरेशन में मिली सफलता का संपूर्ण विश्व को गवाह बना कर भारत ने अपनी रक्षा पंक्ति कितनी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा मोदी जी ने ऐसे समय मैं देश की सत्ता की कमान संभाली जब कांग्रेस से उन्हें हर क्षेत्र में अव्यवस्था, अनिश्चितता का वातावरण विरासत में मिला था। मोदी जी ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से न केवल देश के लोगों को बचाया बल्कि वह विश्व के लोगों को भी बचा कर अपने विराट व्यतित्व का परिचय देते हुए वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को साकार किया।
मोदी जी के 11 साल का कार्यकाल के दौरान उन्होंने आत्म निर्भर भारत की जो बुनियाद रखी इस दौरान घोषणाओं का नहीं, राष्ट्र के पुनर्जागरण का दौर रहा, देश ने जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक एक लंबा सफर तय किया।
उत्तराखंड के लिए मोदी जी का कार्यकाल स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा, देवभूमि के जिन स्थानों में उनके चरण पड़े है उन स्थानों को एक नए आयाम मिले है। आज उत्तराखंड में सड़क और एयर कनेक्टिविटी के द्वारा उत्तराखंड के पर्वतीय जीवन की जटिलताएं कम हो गई है
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वो अपने को खुशनसीब मानते है जिन्हें प्रधानमंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्य करने एवं जीवन में कुछ नया करने के तमाम ऐसे अनुभव मिले है जिन्हें वक्त कभी नहीं भूला सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को उत्तराखंड की देवभूमि से जो अपार स्नेह व आशीर्वाद मिलता रहा है उसके लिए उन्होंने यहां के जन मानस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
फोटो अजय टम्टा, केंद्रीय मंत्री

