बनबसा : राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने वाली भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा का शुभारंभ किया l
सोमवार को बनबसा एकदिवसीय भ्रमण पर पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने एक निजी होटल पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें भारतीय सेना के शौर्य ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताया l इसके बाद भजनपुर इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा शौर्य यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया l तिरंगा शौर्य यात्रा में भजनपुर इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्र छात्राएं भी शामिल हुईl तिरंगा शौर्य यात्रा ने नगर के मुख्य बाजार बस स्टैंड आदि जगह का भ्रमण किया l इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोविंद सावंत, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, संदीप पाठक, शंकर लाल वर्मा, प्रेम सिंह रावत, प्रेम सिंह जयाला, माधवी देवी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे l

