सुबह नौ बजे से शारदा बैराज पर लगा है रेड अलर्ट।
बनबसा -पहाड़ों पर लगातार अत्यधिक वर्षा होने के कारण शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह 9 बजे शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक हो जाने पर शारदा बैराज की सुरक्षा को देखते हुए रेड अलर्ट लगा दिया गया है। रेड अलर्ट के चलते शारदा बैराज से भारत नेपाल को चलने वाले चौपाइयां वाहन का आवागमन रुक गया है।यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर 103000 क्यूसेक था जो लगातार बढ़ रहा है।बैराज की सुरक्षा को देखते हुए रेड अलर्ट लगा दिया गया है,एक लाख क्यूसेक से कम जलस्तर होने पर ही शारदा बैराज से रेड अलर्ट हटाया जाएगा।

