जनपद में सकुशल संपन्न हुई उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2025*

चंपावत 29 जून 2025,

*जनपद में सकुशल संपन्न हुई उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2025*

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल /प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2025 की लिखित परीक्षा रविवार 29 जून 2025 को दो सत्रों में जनपद चंपावत में सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा के *प्रथम सत्र* में कुल 807 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 557 (69.02) परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 250 (30.98) परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के *द्वितीय सत्र* में कुल 807 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 551 (68.28) परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 256 (31.72) परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा द्वारा जनपद के सभी PCS परीक्षा केंद्रों मल्लिकार्जुन विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज कनलगांव तथा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत का निरीक्षण किया गया।