श्री राधा शरणम् सेवा समिति के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।

श्री राधा शरणम् सेवा समिति के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।
बनबसा : श्री राधा शरणम् सेवा समिति द्वारा नवरात्रि और दशहरे के अवसर पर बनबसा में प्रसाद का वितरण किया गया। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्री राधा रानी की अरदास के साथ शुरू होकर कैनाल रोड पर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें आने जाने वाले लोगों को प्रसाद की सेवा दी गई। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के द्वारा राधा रानी की अरदास के साथ सभी सदस्यों ने प्रसाद बांटा। श्री राधा शरणम् सेवा समिति वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन करती रहती है जिसमें सावन माह में मां शारदा आरती, ठाकुर जी का झूलन उत्सव, 40 दिवसीय हनुमान चालीसा कार्यक्रम के अलावा समाज की मुख्य धारा से अलग हुए लोगों को मुख्य धारा के साथ चलने के लिए प्रेरित करते है। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के संस्थापक एवं मुख्य सेवक कपिल भार्गव ने बताया कि आने वाले कार्तिक माह में भी हम कीर्तन और दीप दान के कार्यक्रम का आयोजन भी करने जा रहे है। प्रसाद वितरण में मुख्य रूप से समाज सेवी महेश चंद, व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल, वरिष्ठ व्यापारी मनोज मित्तल, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ मनीष श्रीवास्तव, चंद्रशेखर भट्ट, बलवंत पारीक, रवि कुमार, मोहित कुमार शामिल रहे l