बनबसा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पाटनी तिराहे का नाम बदलकर ‘हनुमान चौक’ रखने की घोषणा की l
पाटनी तिराहे पर करीब 11 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने । मुख्यमंत्री ने नशामुक्त देवभूमि के संकल्प के तहत आयोजित नशामुक्ति सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
रविवार को मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय चम्पावत दौरे के दौरान बनबसा स्थित एनएचपीसी हेलीपैड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नशामुक्ति सद्भावना दौड़ में प्रतिभाग कर रहे युवक-युवतियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होकर स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। इसके उपरांत
पाटनी तिराहे पर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और जय श्रीराम कीर्तन मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने नवरात्र और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और स्थानीय लोगों से संवाद किया।