नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार जी की पहल से बनबसा मार्केट वार्ड नंबर-03 की सड़क समस्या का समाधान
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर, चंपावत द्वारा “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है तथा उनके समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दिनों नगर पंचायत बनबसा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बनबसा मार्केट वार्ड नंबर-03 के क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क सुधारीकरण की समस्या नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार जी के समक्ष रखी गई थी। जनहित से जुड़ी इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर बनबसा मार्केट वार्ड नंबर-03 क्षेत्र में सड़क सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कराया जाना है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार जी द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार जनसंवाद एवं विभागीय समन्वय के माध्यम से कार्य किया जा रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की “जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान” की भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

