आज दिनांक 02 अगस्त 2026
माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देशानुसार चंपावत के मानेश्वर मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मंदिर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना था। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में स्वच्छता अभियान के समर्थन में स्वच्छ एवं सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है इस अभियान का लक्ष्य केवल परिसर की सफाई करना नहीं बल्कि प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली के प्रति जागरूकता फैलाना भी है ।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार जी के नेतृत्व में अभियान का शुभारंभ किया गया।उन्होंने इस अवसर पर चंपावत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और सुंदर प्लास्टिक मुक्त बनाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है l
स्वच्छता अभियान में उपस्थित हैं *लोहाघाट के अधिकार मित्र पीएलवी*
तारा सिंह,कमल राम, विनोद सिंह, बृजेश चन्द्र जोशी, शीला तड़ागी, आशा गहतोड़ी, निर्मला, मंजू एवं नवनियुक्त लोहाघाट के पीएलवी तथा बाराकोट एवं चम्पावत के पीएलवी उपस्थित रहे।