शिक्षक दिवस
====================
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत
************************
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टनकपुर
**************************
आज दिनांक 5 सितंबर 2026 दिन शनिवार स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टनकपुर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर लगाया ओर शिक्षक दिवस कार्यक्रम को विद्यालय की छात्राओं के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम,विधिक जागरूकता शिविर,ओर शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मनाया
*******************************
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाह्य न्यायालय टनकपुर सिविल जज जूनियर डिविजन माननीय रुचिका नरूला जी ओर अध्यक्षता विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर जी ओर संचालन plv बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया
*******************************

कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिविजन माननीय रुचिका नरूला जी ने बताया कि आज का दिन मात्र एक तारीख नहीं बल्कि उन महान हस्तियों को आभार करने का दिन हे जो बिना किसी शोर शराबे के हर रोज इस देश की नींव रखते हे
उन्होंने बताया कि शिक्षक मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हुए एक कुशल शिल्पी की भांति छात्रों को तराशने का कार्य करते हे
उन्होंने बताया कि शिक्षक आने वाले भविष्य का निर्माण करने के लिए अपने हर एक चोट से आने वाले कल का निर्माता बनाते हे
=========================
Plv बिजेंद्र अग्रवाल,अमित कुमार ,किरन जोशी, सुनील कुमार द्वारा शिक्षकों की राष्ट्र में भूमिका,साइबर अपराध, बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड,नई रोशनी के तहत मिलने वाले लाभ,किशोर न्याय अधिनियम,बाल संरक्षण एवं बाल्य शिक्षा,बाल श्रम का निषेध,नशे का विरोध विषय पर जानकारी प्रदान की
*******************************

कार्यक्रम के अंत में माननीय सिविल जज जूनियर डिविजन रुचिका नरूला जी ने द्वितीय राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर, अध्यापिका मनु तिवारी,अध्यापिका संजू चंद,अध्यापिका संगीता सिंह,अध्यापिका रेणु वल्दिया,अध्यापिका अर्चना उप्रेती शर्मा अध्यापिका सुमन चंद जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
**************////************
Plv अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल
Plv अधिकार मित्र अमित कुमार
Plv अधिकार मित्र किरन जोशी
Plv अधिकार मित्र सुनील कुमार

छात्राओं की संख्या=150