माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के तत्वाधान में आज दिनांक 11-09-2026 को “न्याय रथ” के माध्यम से चयनित दूरस्थ गांवों में जाकर स्थानीय लोगों को ” नई रोशनी, जेनेरिक दवाइयां, आश्रय और अधिकार- निराश्रितों का विधिक आधार, देवभूमि के बुजुर्गों का मान, बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, भारतीय न्याय संहिता 2023, स्थायी लोक अदालत,राष्ट्रीय लोक अदालत,साइबर क्राइम, सुरक्षित ईंधन सुरक्षित जीवन ” अभियानों से संबंधित विधिक जानकारियां देकर जागरूक किया।
तथा क्षेत्रवासियों द्वारा पेयजल समस्या, वृद्धा पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि पेंशन व आवास सम्बन्धी प्रार्थना पत्र दिए गए। उपरोक्त कार्यक्रम में निम्न पी.एल.वी. उपस्थित रहे –
1. राजेंद्र प्रसाद
2. किरन जोशी
3.विजयानंद जोशी
4. कमला जोशी
5. जगत सिंह बिष्ट।


