*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर तीन दिन में वर्षों पुरानी शिकायत का निपटारा

चम्पावत 17 सितम्बर 2025,

*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर तीन दिन में वर्षों पुरानी शिकायत का निपटारा*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में, ग्रामीण जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की है।

कई वर्षों से जल संयोजन न होने की समस्या से परेशान खर्क कार्की निवासी श्री मनोहर जोशी ने तीन दिन पहले जिलाधिकारी से व्यक्तिगत रूप से इस समस्या के समाधान हेतु शिकायत की।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, लंबित कार्य को केवल तीन दिनों में पूर्ण रूप से श्री जोशी के घर पर जल संयोजन स्थापित कर जल संस्थान ने समाधान किया गया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जनता की सभी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।