चंपावत 01 अगस्त 2026,
*2 अगस्त को आयोजित होगा राष्ट्रव्यापी “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान, माननीय प्रधानमंत्री करेंगे युवाओं को संबोधित*
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘Drug-Free India by 2047’ की परिकल्पना को साकार करने हेतु “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत 02 अगस्त 2026 को देशभर में 10,000 से अधिक स्थानों पर राष्ट्रव्यापी युवा आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से देश भर के प्रतिभागी युवाओं को संबोधित करेंगे। इस जन-आंदोलन का जमीनी स्तर पर समन्वय ‘MY Bharat’ पोर्टल द्वारा किया जाएगा, जिस पर 2.37 करोड़ से अधिक युवा पंजीकृत हैं।
अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत MY Bharat समन्वयकों के साथ मिलकर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा साथ ही, विद्यालयी व उच्च शिक्षा विभाग को युवाओं की सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने तथा स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग को नशामुक्त जन-जागरूकता एवं परामर्श गतिविधियाँ चलाई जाएंगी।
साथ ही उन्होंने MY Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in) पर पंजीकरण करने की अपील की है।

