*पशु चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, 21 पशुपालकों के 58 पशुओं का हुआ उपचार व औषधि वितरण* ​

चम्पावत 01 अगस्त 2026,

*पशु चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, 21 पशुपालकों के 58 पशुओं का हुआ उपचार व औषधि वितरण*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कुशल निर्देशन में राजकीय सचल पशु चिकित्सालय चम्पावत द्वारा चम्पावत ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम केल्यूडा, ढोलंगा एवं चोड़ाराजपुरा में विशेष पशु चिकित्सा शिविर का सफ़ल आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के द्वार तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और पशुधन को सुरक्षित रखना रहा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि आयोजित शिविर में कुल 21 पशुपालकों के 58 पशुओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस दौरान बीमार पशुओं का मौके पर ही उचित उपचार करने के साथ-साथ पशुपालकों को आवश्यक औषधियाँ नि:शुल्क वितरित की गईं।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में सचल पशु चिकित्सा अधिकारी, सचल पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी एवं वाहन चालक सहित विभागीय टीम ने पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी सेवाएँ दीं, जिससे स्थानीय पशुपालकों को काफी राहत मिली है।