*“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत चम्पावत में बहुउद्देशीय शिविरों का व्यापक आयोजन* *“कल 17 दिसंबर को सिमलटा में लगेगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर”*

चम्पावत 16 दिसंबर, 2025

*“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत चम्पावत में बहुउद्देशीय शिविरों का व्यापक आयोजन*

*“कल 17 दिसंबर को सिमलटा में लगेगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर”*

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत में 17 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों/कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इस जनकल्याणकारी अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक सीधे पहुँचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान मौके पर ही सुनिश्चित करना है।

अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करें तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

आगामी बहुउद्देशीय शिविरों/कैंपों का कार्यक्रम इस प्रकार है—

* 17 दिसंबर 2025 (बुधवार)
विकासखंड चम्पावत, तहसील चम्पावत – राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैदान, सिमलटा

* 20 दिसंबर 2025 (शनिवार)
विकासखंड चम्पावत, तहसील चम्पावत – राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैदान, खर्ककार्की

विकासखंड चम्पावत, तहसील कालीगूंठ पूर्णागिरि – पंचायत भवन, ज्ञानखेड़ा

विकासखंड लोहाघाट, तहसील लोहाघाट – चौड़ी राय

* 24 दिसंबर 2025 (बुधवार)
विकासखंड चम्पावत, तहसील चम्पावत – राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, सिप्टी

* 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)
विकासखंड बाराकोट, तहसील बाराकोट – ग्राम पंचायत पोखरीखाल मैदान

* 27 दिसंबर 2025 (शनिवार)
विकासखंड चम्पावत, तहसील चम्पावत – राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, अमोड़ी

विकासखंड चम्पावत, तहसील कालीगूंठ पूर्णागिरि – राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैदान, धुरा

* 02 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
विकासखंड लोहाघाट, तहसील लोहाघाट – तहसील परिसर, किमतोली

विकासखंड चम्पावत, तहसील चम्पावत – राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, तामली

* 06 जनवरी 2026 (मंगलवार)
विकासखंड पाटी, तहसील पाटी – राजकीय इंटर कॉलेज, रीठाखाल

* 07 जनवरी 2026 (बुधवार)
विकासखंड बाराकोट – राजकीय इंटर कॉलेज, चौमेल

* 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
विकासखंड लोहाघाट – राजकीय इंटर कॉलेज, बिंडातिवारी (दिगालीचौड़)

विकासखंड चम्पावत – राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, मंच

* 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
विकासखंड लोहाघाट – शिशु मंदिर प्रांगण, बसकुनी

* 17 जनवरी 2026 (शनिवार)
विकासखंड पाटी – रामलीला मैदान, भिंगराड़ा

विकासखंड लोहाघाट – पंचायत घर, कोलीढेक

विकासखंड पाटी – राजकीय प्राथमिक विद्यालय, थुवामौनी

* 20 जनवरी 2026 (मंगलवार)
विकासखंड लोहाघाट – रामलीला मैदान, रौसाल

* 21 जनवरी 2026 (बुधवार)
विकासखंड पाटी – मां नंदा देवी पब्लिक स्कूल मैदान, चौड़ामेहता

* 22 जनवरी 2026 (गुरुवार)
विकासखंड लोहाघाट – बारातघर, पाटन-पाटनी

विकासखंड बाराकोट – राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, मल्ला बापरु

* 24 जनवरी 2026 (शनिवार)
विकासखंड पाटी – राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पोखरी धूनाघाट

* 29 जनवरी 2026 (गुरुवार)
विकासखंड बाराकोट – इंद्रपुरी, इजड़ा

* 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
विकासखंड लोहाघाट – रामलीला मंच, मडलक

इन शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, कृषि एवं कृषक कल्याण, पेयजल, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, उद्यान, सहकारिता, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, ग्राम्य विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन, बैंक एवं वित्तीय सेवाएं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सैनिक कल्याण सहित कुल 23 विभागों की सेवाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुँचाया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में प्रतिभाग कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान मौके पर ही कराएं।