बनबसाl जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ मैं 35 वर्ष सेवा देने के उपरांत धनेश्वर सिंह अधिकारी आज सेवानिवृत हो गएl इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लिए एक विदाई समारोह रखा जिसमें बैंक को दिए गए उनकी सेवाओं और योगदान के लिए उनकी सराहना की गईl इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ के उप महाप्रबंधक संजीव सिंह ने कहा कि धनेश्वर सिंह ने अपनी ईमानदारी और कर्मठता से अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी जो अन्य कर्मचारियों के लिए भी अनुकरणीय हैl इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ बनबसा के शाखा प्रबंधक संतोष चातुरी, टनकपुर के शाखा प्रबंधक गजेंद्र सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह बिष्ट सोनिया प्रमोद आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थेl इस अवसर पर धनेश्वर सिंह अधिकारी को भावभीनी विदाई दी गईl