*जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जनपद में सड़क सुरक्षा सुदृढ़ीकरण अभियान तेज* *झाड़ी कटान, नाली सफाई और मार्ग सुधार से सड़कें होंगी सुरक्षित*

चम्पावत 06 फरवरी 2026,

*जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जनपद में सड़क सुरक्षा सुदृढ़ीकरण अभियान तेज*

*झाड़ी कटान, नाली सफाई और मार्ग सुधार से सड़कें होंगी सुरक्षित*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी संबंधित सड़क एजेंसियों को मार्गों को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु व्यापक निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के तहत झाड़ी कटान, नालियों की नियमित सफाई तथा आवश्यक स्थानों पर चूना छिड़काव सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे मार्गों पर फिसलन, जलभराव एवं दुर्घटना की संभावनाओं को कम किया जा सके और आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त हो।

इसी क्रम में मडलाक–सेलपेडू मार्ग पर झाड़ी कटान, चम्पावत बाजार क्षेत्र में ड्रेन क्लियरेंस (नाली सफाई), चयनित संवेदनशील स्थलों पर चूना छिड़काव, एलएनएच क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य जारी है।

पूर्णागिरि पैदल मार्ग के किमी 2 पर स्लिप क्लियरेंस कार्य के साथ साथ एनएच-09 स्थित विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है।

इन कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा मार्ग अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनेंगे।

जिलाधिकारी श्री कुमार ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।