टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख ने पत्रकार वार्ता में विकास कार्यों पर चर्चा की।

टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख ने पत्रकार वार्ता में विकास कार्यों पर चर्चा की।
बनबसा -टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी द्वारा पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य की अध्यक्षता मे गंगा सदन गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को भी आमंत्रित किया गया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने कहा कि बनबसा क्षेत्र के विकास और जनसरोकारों के लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी के अस्पताल में प्रतिष्ठित मैक्स, अपोलो, मेदांता आदि के विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाकर समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विद्यालय को सहयोग किया जाता रहा जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा और पढ़ाई का माहौल मिल सके। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों के सुझाव भी मांगे हैं। व्यापारियों के द्वारा एंबुलेंस की सुविधा, सोलर लाइट, किसानों के लिए खेती की जानकारी के लिए शिविर, स्ट्रीट लाइट आदि की मांग की गई। पावर स्टेशन प्रमुख के द्वारा व्यापारियों व वरिष्ठ पत्रकार को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य, विद्युत महाप्रबंधक मोहम्मद जावेद अंसारी, वरिष्ठ प्रबंधक रत्नाकर पांडे,व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भंडारी महामंत्री अभिषेक गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, लोकेश पारेख संजय अग्रवाल हेमेंद्र रावत आदि व्यापारी उपस्थित रहे।