यूकोस्ट के महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, महिला उद्यमियों को दिए स्वरोजगार के गुर*

चंपावत 10 मई 2026,

*यूकोस्ट के महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, महिला उद्यमियों को दिए स्वरोजगार के गुर*

*मडुवे के बिस्कुट से साबुन निर्माण तक, महिलाओं ने सीखे स्वरोजगार के नए हुनर*

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के तत्वावधान में महिला प्रौद्योगिकी केंद्र, चंपावत में 8 एवं 9 मई 2026 को महिला उद्यमियों हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ यूकोस्ट के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह द्वारा अतिथियों, प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञों के स्वागत के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर दुर्गेश पंत, महानिदेशक यूकोस्ट के दिशा-निर्देशन में चंपावत जनपद में महिला प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना की गई है। केंद्र का उद्देश्य महिलाओं एवं महिला उद्यमियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मडुवे के बिस्कुट, सोयाबीन से तैयार विभिन्न उत्पाद, धूपबत्ती एवं साबुन निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी ने कहा कि महिला प्रौद्योगिकी केंद्र महिलाओं के कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से केंद्र में नियमित रूप से आकर अभ्यास करने तथा स्थानीय संसाधनों पर आधारित नए उत्पाद विकसित करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अरुण प्रकाश के नेतृत्व में डॉल्फिन संस्थान की टीम द्वारा महिलाओं को उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं विपणन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

कार्यक्रम में यूकोस्ट के संतोष कुमार, अरुण पांडेय सहित चंपावत जनपद के विभिन्न गांवों से आई महिला उद्यमियों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।