बनबसा l माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत माननीय भावदीप राउते सर के निर्देश पर आज दिनांक 2 जुलाई वर्ष 2026 को**वन महोत्सव पर्व*पर वृक्षारोपण विधिक साक्षरता शिविर और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत पीएलबी अर्जुन सिंह पीएलबी दीपा देवी पीएलबी हरिप्रिया जोशी पीएलबी सुरेश उप्रेती और प्रो बोनो पीएलबी पूजा जोशी और प्रो बोनो पीएलबी राधा चंद ने 57 में वाहिनी एसएसबी F कंपनी धनुषपुल बनबसा और ग्रामीणों के साथ मिलकर एसएसबी के खाली पड़े विशाल मैदान में 15 फलदार वृक्षों का रोपण किया और विधिक साक्षरता शिविर और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राम वासियों को बनो और पर्यावरण के प्रति जागरूक कियाl इस अवसर पर बताया गया की महान लेखक और शिक्षाविद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर के एम मुंशी ने भविष्य में आने वाले पर्यावरण की चुनौतियों को देखते हुए वर्ष 1950 में देशभर में वन महोत्सव पर्व की शुरुआत की थी जिसके तहत वृक्षारोपण अभियान को लेकर लोगों में बनो और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यशाला और सेमिनारों का आयोजन करना जागरूकता रैलियां करना और विद्यालयों में इस संबंध में प्रतियोगिताओं का आयोजन करना हैlताकि धरती को पर्यावरण के खतरे से बचाए जा सके और पर्यावरण की चुनौतियों से निपटा जा सकेl कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएसबी के सब इंस्पेक्टर हीरा सिंह हवलदार वीरेंद्र सिंह कांस्टेबल अजय कुमार कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और पूर्व प्रधान अशोक कुमार जी का विशेष सहयोग रहाl