चंपावत 23 सितम्बर 2026,
*सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सभा बुडम में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित*
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित हो रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने और लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने का कार्य निरंतर गतिमान है।
इसी क्रम में राजकीय पशु चिकित्सालय चल्थी द्वारा ग्राम सभा बुडम में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित शिविर में पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही पशुओं में फैलने वाली प्रमुख बीमारियों जैसे एलएसडी (LSD), एफएमडी (FMD) और पीपीआर (PPR) के लक्षण, बचाव तथा रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया। शिविर के दौरान बकरियों में पीपीआर (PPR) का टीकाकरण भी किया गया।
इस एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर में कुल 25 पशुपालकों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया, जिनमें से 15 पशुपालकों ने अपने पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यक दवाइियाँ भी प्राप्त कीं।

