चम्पावत 08 सितम्बर 2026,
*चम्पावत में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर भव्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान और माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत श्री अनुज कुमार संगल के निर्देशन में, मंगलवार जनपद चम्पावत के द एशियन पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के सचिव श्री भवदीप रावते ने की।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ द एशियन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह दानू ने किया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उपस्थित छात्रों को बाल-विवाह, बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों और उनके वैधानिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करना और निरक्षरता को पूरी तरह समाप्त करने के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।
सत्र के दौरान तहसील के पी.एल.वी. गणों ने उपस्थित लोगों को न केवल साक्षरता के महत्व से अवगत कराया, बल्कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर योजना और महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध विभिन्न विधिक सेवाओं के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं तो जागरूक हों ही, साथ ही अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का हरसंभव प्रयास करें।
यह सुनिश्चित किया गया कि ज्ञान और शिक्षा ही वह मार्ग है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
इस दौरान पीएलवी गोपाल चंद्र पांडे, गीत भट्ट, सुमन चौधरी, कविता भट्ट, समस्त छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकगण द्वारा प्रतिभाग किया गया

