चंपावत 28 जून 2026,
*मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को करेंगे एम.आर.आई. सेवा का शुभारंभ और कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन*
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 29 जून 2026 सोमवार को जनपद चंपावत के एक दिवसीय भ्रमण पर है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री जी का आगमन प्रातः 09:15 बजे एसएसबी हेलीपैड चंपावत में होगा।
हेलीपैड से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री जी प्रातः 9:30 बजे एम.आर.आई. सेंटर पहुंचेंगे, जहां वे एम.आर.आई. मशीन का लोकार्पण एवं अन्य आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इसके पश्चात वह प्रातः 10:15 बजे एम.आर.आई. सेंटर से प्रस्थान कर बस अड्डा चंपावत पहुंचेंगे जहां वह जनपद चंपावत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, सिटी सेंटर का भूमि पूजन तथा कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद, माननीय मुख्यमंत्री जी पूर्वाह्न 11:30 बजे बस अड्डा चंपावत से प्रस्थान कर एसएसबी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे, जहां से प्रातः 11:40 बजे वह चंपावत जनपद से अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

