*​महिला स्वयं सहायता समूहों के केवाईसी व बैंक खाते अपडेट किए जा रहे, छूटी पात्र महिलाओं को जोड़ने का अभियान जारी*

*​महिला स्वयं सहायता समूहों के केवाईसी व बैंक खाते अपडेट किए जा रहे, छूटी पात्र महिलाओं को जोड़ने का अभियान जारी*

चम्पावत 25 नवंबर 2026,

​जनपद में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के दस्तावेजों के अद्यतन तथा वंचित पात्र महिलाओं को समूहों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

​इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह ने बताया कि ‘बेनी भुली’ योजना के तहत जनपद में महिला स्वयं सहायता समूहों के केवाईसी (KYC) फॉर्म और आधार अपडेट किए जा रहे हैं, साथ ही बैंक खाते भी अपडेट किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 17,300 महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं और सभी का अपडेशन किया जा रहा है।
​मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इसके साथ-साथ ऐसी महिलाएं जो बीपीएल (BPL) अथवा एससी डिप्राइव्ड (SC Deprived) परिवार से हैं और किन्हीं कारणों से समूह से जुड़ने से छूट गई हैं, उन्हें एक अभियान चलाकर समूहों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं आमजन से अनुरोध किया कि यदि गांव में कोई भी पात्र महिला समूह में जुड़ने से छूटी हो, तो उसे एनआरएलएम (NRLM) के तहत समूह से जुड़वाएं ताकि वे लाभान्वित हो सकें।

​उन्होंने आगे बताया कि खंड विकास अधिकारी की टीम—जिसमें एरिया कोऑर्डिनेटर, बीएमएम (BMM) और ग्राम विकास अधिकारी शामिल हैं—क्षेत्र में जाकर छूटी हुई पात्र महिलाओं को समूहों से जोड़ने का कार्य कर रही है। श्री अजय सिंह ने कहा कि यह माननीय मुख्यमंत्री की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए सभी लोग इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें और पात्र महिलाओं को समूहों से जोड़ें, जिससे कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।