*मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चम्पावत में सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु युद्धस्तर पर कार्य जारी*

चंपावत 10 अक्टूबर 2026, सूवि।

*मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चम्पावत में सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु युद्धस्तर पर कार्य जारी*

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में सड़कों को गड्ढा मुक्त, सुरक्षित एवं सुचारू बनाने हेतु व्यापक स्तर पर डामरीकरण, पेंच वर्क एवं निर्माण कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

इसी श्रृंखला में जनपद की समस्त सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले प्रमुख एवं ग्रामीण मार्गों के सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) व अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में सुधार हेतु निरंतर गुणवत्तापरक कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्री विभोर गुप्ता ने बताया कि शनिवार को चंपावत के जूप में गुणवत्तायुक्त बिटुमिनस (डामरीकरण) का कार्य कराया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों एवं यात्रियों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा सड़कों की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा के भीतर सभी पैच वर्क एवं डामरीकरण के कार्यों को उच्च मानकों के साथ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण रूप से दुरुस्त कर यातायात को सुगम बनाया जा सके।