“मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत को संबल: 71 लाभार्थियों के लिए 8.95 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर, सीधे खातों में पहुंचेगी राहत”* *”जन-सेवा ही संकल्प: मा0 मुख्यमंत्री श्री धामी ने चम्पावत के 71 परिवारों को दी 8.95 लाख रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता”*

चंपावत 25 अगस्त 2026,
*”मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत को संबल: 71 लाभार्थियों के लिए 8.95 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर, सीधे खातों में पहुंचेगी राहत”*

*”जन-सेवा ही संकल्प: मा0 मुख्यमंत्री श्री धामी ने चम्पावत के 71 परिवारों को दी 8.95 लाख रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता”*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणकारी एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में चम्पावत जनपद के विभिन्न लाभार्थियों हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 8,95,000/- रुपये (आठ लाख पिछानब्बे हजार रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस स्वीकृत धनराशि को जिलाधिकारी चम्पावत को प्रेषित करते हुए नियमानुसार ससमय वितरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त इस निर्देश के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी है।

शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इस स्वीकृत धनराशि का भुगतान नियमानुसार केवल उन्हीं लाभार्थियों को किया जाएगा जो सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी से स्टाम्पयुक्त रसीद एवं अन्य वांछित अभिलेख प्राप्त कर जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। नियमों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश किसी लाभार्थी को अधिकतम 3 माह के भीतर धनराशि का भुगतान नहीं हो पाता है, तो उस धनराशि का चेक या बैंक ड्राफ्ट आहरण-वितरण अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पक्ष में आवश्यक विवरण सहित शासन को वापस लौटा दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, सभी अनुदान प्राप्तकर्ताओं को सहायता राशि मिलने की तिथि से 6 माह के भीतर इसका उपयोग निर्धारित प्रयोजन हेतु करना होगा और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उपयोगिता प्रमाण-पत्र (G.F.R 19-A) प्रेषित किया जाएगा।

वितरण प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान से पूर्व अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि लाभार्थी को चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या किसी अन्य मंत्री के विवेकाधीन कोष से ऐसी कोई सहायता प्राप्त न हुई हो।

इसके लिए लाभार्थियों से एक स्व-प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा। पात्रता की गहन जांच के साथ-साथ नियमानुसार आवश्यक पहचान पत्र एवं बैंक खाता संख्या प्राप्त करने के उपरांत ही सहायता राशि का हस्तांतरण एकाउंट पेयी चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, 25,000/- रुपये से अधिक की धनराशि वाले मामलों में शासन द्वारा निर्धारित शपथ पत्र और विवाह से संबंधित प्रकरणों में उचित जांच के बाद ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।

पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा आम जनमानस की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शासन से प्राप्त 58 लाभार्थियों की सूची और उन्हें आवंटित धनराशि का विवरण जनपद कार्यालय के सूचना पट्ट के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से इस कल्याणकारी राशि का वितरण सुनिश्चित करने और समस्त आवश्यक अभिलेखों को जनपद स्तर पर सुरक्षित रखते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं।

*लाभार्थियों का विवरण*

1. श्री सूरज पंत (पुत्र श्री लक्ष्मी दत्त पंत) टनकपुर, चम्पावत।
2. श्रीमती इदरीश बेगम (पत्नी श्री अनीश अहमद) टनकपुर, चम्पावत।
3. श्रीमती भवानी देवी (पत्नी स्व. श्री बजीर राम) ग्राम-फागपुर, चंदनी, चम्पावत।
4. श्रीमती सरस्वती देवी (पत्नी श्री भूप सिंह) ग्राम-मथियाबांज, चम्पावत।
5. श्रीमती मुन्नी देवी (पत्नी श्री फकीर राम) ग्राम-पंचपरिया, चन्दनी, चम्पावत।
6. श्रीमती सलोनी (पत्नी श्री पूरण लाल) भजनपुर, चन्दनी, चम्पावत।
7. श्रीमती सुनी देवी (पत्नी श्री छत्तर सिंह) खटोली, अमोड़ी, चम्पावत।
8. श्री संजय राम (पुत्र श्री जोगा राम) नायकगोठ, टनकपुर, चम्पावत।
9. श्रीमती गोविंदी देवी (पत्नी श्री सुभाष सिंह) टनकपुर, आमबाग, चम्पावत।
10. श्री बाबू गिरी (पुत्र श्री जयमल गिरी) अम्बेडकर नगर, टनकपुर, चम्पावत।
11. श्री फूलबहादुर (पुत्र श्री जब्बार अली) टनकपुर, चम्पावत।
12. श्री त्रिलोक सिंह (पुत्र श्री नारायण सिंह)डांडा मल्ला, बुड़म चम्पावत।
13. श्री भरत सिंह बिष्ट (पुत्र श्री उदय सिंह) मथियाबांज, टनकपुर, चम्पावत।
14. श्री कन्हैया (पुत्र श्री रामेश्वर) भजनपुर, चन्दनी, बनबसा, चम्पावत।
15. श्रीमती भावना देवी (पत्नी श्री रमेश चन्द्र जोशी) मोराडी, चम्पावत।
16. श्रीमती नरी देवी (पत्नी श्री मोहन चन्द्र) क्वारसिंग,अमोड़ी, चम्पावत।
17. श्री कृष्ण सिंह (पुत्र श्री बहादुर सिंह) बयाला, टनकपुर, चम्पावत।
18. श्रीमती देवकी देवी (पत्नी श्री विशन कुमार) ग्राम-फागपुर, चन्दनी, चम्पावत।
19. श्री रमेश चन्द्र (पुत्र श्री धर्मानन्द) सिलाड़ , सुखीढाक, चम्पावत।
20. श्रीमती सरला देवी (पत्नी स्व. श्री पप्पू) अम्बेडकर नगर, टनकपुर, चम्पावत।
21. श्री कुन्दन लाल (पुत्र श्री रामु लाल) बनबसा, चन्दनी, चम्पावत।
22. श्रीमती पंकज देवी (पत्नी श्री रीशिपाल सिंह) बनबसा पुल, चम्पावत।
23. श्रीमती कुसुम रस्तोगी (पत्नी स्व. श्री मुकेश रस्तोगी) टनकपुर, चम्पावत।
24. श्रीमती राजेश्वरी (पत्नी स्व. श्री मनोज कुमार) टनकपुर, चम्पावत।
25. श्री मो. सलीम (पुत्र श्री सफीफ अहमद) टनकपुर, चम्पावत।
26. श्री अयान अंसारी (पुत्र श्री मो. सलीम) टनकपुर, चम्पावत।
27. श्रीमती सुषमा देवी (पत्नी स्व. श्री महेन्द्र पाल सिंह) टनकपुर, चम्पावत।
28. श्री सुन्दर सिंह बिष्ट (पुत्र श्री हुकुम सिंह) सल्ली (कुकडोनी) धौन, चम्पावत।
29. श्री गंगा दत्त भट्ट (पुत्र श्री गिरधारी लाल) ग्राम-बजौन, धौन, चम्पावत।
30. श्रीमती यशोदा देवी (पत्नी श्री जगदीश राम) ग्राम-नरसिंह डांडा, धामीसौन, चम्पावत।
31. श्रीमती देवकी देवी (पत्नी श्री लालमणि) कोटअमोड़ी, अमोड़ी, चम्पावत।
32. श्री दीपक सिंह (पुत्र स्व. श्री हरीश सिंह) डूगरासेठी, चम्पावत।
33. श्री भुवन चन्द्र (पुत्र श्री टीका राम) बस्टियागूठ, धौन, चम्पावत।
34. श्रीमती दीपा (पत्नी श्री दिनकर देव) बजौन, धौन, चम्पावत।
35. श्री राम चन्द्र जोशी (पुत्र स्व. श्री जगदीश चन्द्र जोशी) कांडा,दुधपोखरा, चम्पावत।
36. श्री केदार सिंह (पुत्र श्री त्रिलोक सिंह)चौड़ी, रमैला, चम्पावत।
37. श्रीमती जानकी देवी (पत्नी श्री पुष्कर सिंह) खर्ककार्की, चम्पावत।
38. श्रीमती कमला देवी (पत्नी श्री जगदीश राम) लड़ाबोरा, अमोड़ी, चम्पावत।
39. कु. आशा जोशी (पुत्री श्री नवीन चन्द्र जोशी) मोराड़ी, चम्पावत।
40. श्री मदन सिंह (पुत्र श्री श्याम सिंह) खटोली, अमोड़ी, चम्पावत।
41. श्री प्रेम बल्लभ जोशी (पुत्र श्री शोभी दत्त जोशी) जैगांव जैतोली, चम्पावत।
42. श्री बसन्त राम (पुत्र श्री धर्म राम) नधान, चम्पावत।
43. श्रीमती शान्ति देवी (पत्नी श्री पुष्कर सिंह) बाजरीकोट, चम्पावत।
44. श्री सुशील शर्मा (पुत्र श्री आनन्ददेव शर्मा) बरदोनी फंसर, चम्पावत।
45. श्री गौरव जोशी (पुत्र श्री तुलसी दत्त)सेला, धामी सौन गाँव, चम्पावत।
46. श्री नित्या नन्द भट्ट (पुत्र श्री बद्री दत्त भट्ट) उचौलीगोठ, टनकपुर, चम्पावत।
47. श्री सुरेन्द्र कुमार (पुत्र श्री जीत राम) गैंडाखाली टनकपुर, चम्पावत।
48. श्री महेश सिंह (पुत्र श्री उमेद सिंह) कुमैयाकुड़ा, पाटी, चम्पावत।
49. श्रीमती चंचला देवी (पत्नी श्री नारायण सिंह) सिरकोट, चौपता, लोहाघाट, चम्पावत।
50. श्रीमती कमला देवी (पत्नी स्व. श्री भवान सिंह) मुलाकोट (मजगांव), पाटी, चम्पावत।
51. श्रीमती दीपा देवी (पत्नी स्व. श्री गोधन सिंह) मुलाकोट, पाटी, चम्पावत।
52. श्री जशोद सिंह (पुत्र श्री महा सिंह) पंचायत-मुलाकोट, पाटी, चम्पावत।
53. श्री प्रेम सिंह (पुत्र श्री चन्द्र सिंह) मुलाकोट, पाटी, चम्पावत।
54. श्री अभिषेक सिंह (पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह) नीड़ मौनपोखरी, चम्पावत, चम्पावत, उत्तराखण्ड
55. श्रीमती रेनू धौनी (पत्नी स्व. श्री भीम सिंह धौनी) सिलिंग, चौपता, लोहाघाट, चम्पावत।
56. श्री प्रताप राम (पुत्र स्व. श्री चिन्ता राम) थुवामोनी, चौडाकोट, पाटी, चम्पावत।
57. श्री रहीम (पुत्र श्री सबीउल्ला) लोहाघाट, चम्पावत।
58. श्री बहादुर राम (पुत्र श्री दीवान राम) मटियानी, डुंगराबोरा, लोहाघाट, चम्पावत।
59. श्री शेर सिंह रावत (पुत्र श्री त्रिलोक सिंह रावत) बटुलिया, देवीधुरा, पाटी, चम्पावत।
60. श्री देव राम (पुत्र श्री भौन राम) मौन काण्डा, चौडाकोट, पाटी, चम्पावत।
61. श्रीमती मुन्नी देवी (पत्नी स्व. श्री निर्मल जोशी) पमदा, बिसराड़ी, बाराकोट, चम्पावत।
62. श्री जतिन जोशी (पुत्र श्री रमेश चन्द्र जोशी) ग्राम-डुंगरी, दुधपोखरा, लोहाघाट, चम्पावत।
63. श्री तारा दत्त चन्द (पुत्र श्री देवी दत्त) चनई, चम्पावत।
64. श्री निर्मल चन्द्र जोशी (पुत्र श्री मनोरथ जोशी) शिमेला, मऊ, बाराकोट, चम्पावत।
65. श्रीमती ज्योति देवी (पत्नी श्री बीरेन्द्र कुमार)पहरूड़ा, चम्पावत।
66. श्रीमती खपटी देवी (पत्नी स्व. श्री कैलाश गोस्वामी) भूम्वाड़ी, पाटी, चम्पावत।
67. श्री मोहन चन्द्र उप्रेती (पुत्र श्री उमापति उप्रेती) चौड़ागुंठ, गांवर, पाटी, चम्पावत।
68. श्री कुवर सिंह (पुत्र श्री केशर सिंह) ग्राम-ढोरजा, लोहाघाट, चम्पावत।
69. श्री देवराम (पुत्र श्री भौन राम) मौनकाण्डा, चौड़ाकोट, पाटी, चम्पावत।
70. श्री नारायण सिंह (पुत्र श्री खुशाल सिंह) फुलाराकोट, पाटी, चम्पावत।
71. श्रीमती मन्जू देवी (पत्नी श्री जीत राम)चौपता, लोहाघाट, चम्पावत।