माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर आज दिनांक 15 मई वर्ष 2026 को माननीय सिविल जज जूनियर डिवीजन महोदया रुचिका नरूला जी के मार्गदर्शन और अध्यक्षता मे टनकपुर में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गयाl इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर लगाकर अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने का महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डाला गयाl शिविर में नुक्कड़ नाटक के मंचन के माध्यम से बताया गया कि आज संयुक्त परिवार बिखरकर एकल परिवार का रूप ले चुके हैं लेकिन एकल परिवार भी घरेलू अशांति और घरेलू हिंसा से प्रभावित हैं और साल दर साल घरेलू हिंसा की दर बढ़ती जा रही है जो समाज की पहली और आधारभूत इकाई परिवार के लिए चिंता का विषय है, अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर हर व्यक्ति यह संकल्प ले कि हर व्यक्ति अपने परिवार को सशक्त, घरेलू हिंसा से रहित बनाएगा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के माध्यम से पीड़ितों की मदद का संदेश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दिया गयाl नुक्कड़ नाटक के जरिए परिवार के सशक्तिकरण और विसंगति को लेकर प्रभावी संदेश देने का प्रयास किया गयाl नुक्कड़ नाटक मंचन करने वाले कलाकारों में विजेंद्र अग्रवाल सोनी सिंह अर्जुन सिंह दीपा देवी हरिप्रिया जोशी रूमाना परवीन प्रीति एलिस प्रियंका पचौली आशीष आदि पीएलबी और प्रो बोनो पीएलवी शामिल रहेl नुक्कड़ नाटक मंचन को माननीय सिविल जज रुचिका नरूला द्वारा काफी सहारा गयाl शिविर में टनकपुर न्यायालय के अधिकारी विजय वर्मा भरत वोहरा समस्त स्टाफ पीएलबी अजय गुरुरानी इजहार अली किरण जोशी राजेंद्र प्रसाद राधिका अधिकारी शमशाद बानो अमित कुमार हर प्रिया जोशी किरण गहतोड़ी बबीता पुनेठा प्रकाश आर्य रीता कनौजिया अर्चना लोहानी पूजा शर्मा प्रियंका पचौली सुनीता हरिश्चंद्र गौड़ नीतू देवी राधा चंद नीरू कुंवर सिंह मौजूद थेl

