आज दिनांक 19/5/2026 को ग्राम पंचायत छीनी गोठ के ग्राम प्रधान जी के आमंत्रण पर ग्राम की खुली बैठक में अधिकार मित्र अजय गुरूरानी किरन गहतोड़ी व सोनी जहां ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत का प्रतिनिधित्व करते हुए उपस्थित लोगों को नालसा द्वारा उपलब्ध कराए गए आडियो सुना कर लोक अदालत, बाल विवाह, अनु जनजाति के उत्थान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत व टौल फ्री नंबर 15100 के द्वारा सहायता प्राप्त करने के लिए , वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों भरण – पोषण के अधिकार की विधिक जानकारी देकर जागरूक किया। बैठक में विद्युत विभाग, नल कूप विभाग, वन विभाग, पंचायत राज विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग आदि ने भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान श्री इन्द्र देव जी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत एवं सभी विभागों का अपने संबोधन में आभार व्यक्त किया तथा सभी से ग्राम वासियों को हर संभव मदद करने की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।