“विशेष वृक्षारोपण अभियान” 🌲🌴🌳

माननीय ‘सचिव’ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत श्रीमान
भवदीप सिंह रावते जी के निर्देशानुसार आज दिनाँक – 03/07/2026 को लोहाघाट नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण किया,इसके पश्चात स्कूल के बच्चों को पेड़ पौधों से हमें मिलने वाली आवश्यक वस्तुओं जैसे की ऑक्सीजन,फल, लकड़ी, हमारी पढ़ने लिखने की कॉपी किताबें, पशुओं के लिए चार इत्यादि के बारे में जानकारी दी और संकल्प लिया कि प्रत्येक छात्र वर्ष भर में एक पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा और पानी देने की जिम्मेदारी लेगा। विभिन्न प्रजाति के फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। वहां पर उपस्थित सभी छात्रों, प्रधानाचार्य और शिक्षक शिक्षिकाओं से पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए निवेदन किया गया।
विधालय परिसर में लगाए गये फलदार और छायादार वृक्षों को संरक्षित रखने के लिए संकल्प लिया गया।
इसी के साथ वृक्ष लगाओ धरती बचाओ का संदेश दिया गया।
आज के विशेष वृक्षारोपण अभियान में उपस्थित अधिकारमित्र-
भास्कर गड़कोटी, भीम पंत, कृष्णा बोहरा, मुकेश गिरी,ऋतिक ढेक, प्रिया उप्रेती, पलक चिल्कोटी और सपना चौधरी ने प्रतिभाग किया।

“अगर धरा को बचाना है तो वृक्ष जरूरी लगाना है”

एक पेड़ 100 सुख।

पेड़ लगाओ जीवन बचाओ।

जल है तो कल है।