हरेला पर्व 2026 पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

हरेला पर्व के पावन अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा खेल मैदान, निकट भूमिया मंदिर, आमबाग–छीनीगोठ, टनकपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा आम, लीची, अमरूद, नींबू, कटहल, जामुन, आँवला, अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 1200 फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती किरन देवी श्री मनोज कालाकोटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, श्रीमती सरोज चंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला चंद, ग्राम प्रधान श्रीमती राधिका चंद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी, ग्राम प्रधान छीनीगोठ श्री इंद्रदेव विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष बनबसा श्रीमती रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष टनकपुर सुश्री तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष बनबसा श्री कमलेश भट्ट , दीपक पचोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री भैरव दत्त जोशी, मंडल महामंत्री टनकपुर श्री कुमुद जोशी श्री हरीश कॉलोनी,सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प फाउंडेशन सभी सम्मानित अतिथियों, मातृशक्ति, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करता है। आइए, हरेला के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए “एक व्यक्ति–एक पौधा” को जनआंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण में अपना योगदान दें।