हरेला महोत्सव
*************************
विशेष वृक्षारोपण अभियान
(1 जुलाई से 31 जुलाई तक)
***************************आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर के क्रम में पूर्णागिरी तहसील के अंतर्गत हरेला पर्व के उपलक्ष्य में विशेष वृक्षारोपण अभियान चला
कार्यक्रम में वन विभाग की sdo श्रीमती शालिनी जोशी जी , मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सिंह रावत जी,रेंजर मेधा सिंह जी ,ग्राम प्रधान नायक गोठ श्रीमती कंचन देवी , अनेक जन प्रतिनिधि , ग्रामीण युवा व महिलाएं ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के टनकपुर के समस्त plv, प्रो बोनो plv , वन विभाग के कर्मचारी SSB के जवान एवं पूर्व आर्मी सैनिक उपस्थित रहे
आज हरेला के उपलक्ष्य में वन विभाग के डिपो no 03 में आम,जामुन,शीशम,तेजपात, , हरड़ , बहेड़ा आंवला, बेल, माल्टा,लीची एवं अन्य पौधों का वृक्षारोपण किया हमारे जीवन में वृक्ष क्यों आवश्यक है इस जानकारी देने के साथ ही वनों के हमारे जीवन में महत्व ,उपयोगिता , एवं वन कानून की जानकारी प्रदान कर लोगो को वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया एवं विधिक जानकारी प्रदान की गई यहां Plv अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल,शमशाद बानो,सोनी सिंह,अजय गुरूरानी , किरन गहतोड़ी , प्रियंका पचौली , राधिका अधिकारी , कुंवर सिंह भंडारी, दिग्विजय सिंह,अनिल कुमार,श्याम दत्त तिवारी,अंजू बोहरा,सुनील कुमार,सुनीता टम्टा ,प्रो बोनो plv इजहार अली,सोनी जहां,ममता भंडारी, उपस्थित रहे।
वहीं बाह्य न्यायालय टनकपुर में हरेला पर्व पर तहसील विधिक सेवा समिति के द्वारा माननीया सिविल जज प्रथम श्रीमती रूचिका नरूला जी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री काजल रानी जी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया जिसमें अर्जुन, आवंला, नीम व बेल पत्र के औषधीय गुण युक्त पौधे लगाए गए इस अवसर पर सिविल जज महोदया जी ने हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति को सुंदर और पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेला पर्व पर ही वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भौतिक रूप से उपयुक्त समय बताते हुए अधिक से अधिक प्रति व्यक्ति एक वृक्ष मां के नाम लगाने के लिए जागरूक किया। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदया ने भी वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के कारण बताए और वृक्षारोपण के महत्व की जानकारी देकर जागरूक किया। यहां न्यायालय टनकपुर के नाजिर भरत बोहरा , हिमांशु खनका राजन राणा के अलावा समस्त स्टाफ, एडवोकेट व पी एल वी अजय गुरूरानी बिजेंद्र अग्रवाल अर्जुन सिंह, कुंवर सिंह भंडारी, दिग्विजय सिंह तड़ागी शमशाद बानो , हरिप्रिया जोशी, सुरेश उप्रेती , अमित कुमार , सोनी सिंह, सुनीता टम्टा , अनिल कुमार , श्याम दत्त तिवारी, सुनील कुमार , प्रकाश आर्या, पूजा आर्या , प्रो बोनो पी एल वी सोनी जहां , ममता भंडारी, नीतू, बबीता , इजहार अली, अर्चना लोहनी व नीरू बिष्ट ने प्रतिभाग किया।


