श्री राधा शरणम् सेवा समिति के द्वारा सावन माह में आयोजित की जाने वाली माँ शारदा आरती आज अपने 12 वें वर्ष में प्रवेश कर गई। बनबसा में हर वर्ष माँ शारदा घाट पर होने वाली आरती का स्थानीय लोगों को साल भर इंतजार रहता है समस्त क्षेत्र के लोगों के अलावा आस पास के क्षेत्रों से भी लोग इस आरती में शामिल होने आते है। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के संस्थापक कपिल भार्गव द्वारा बताया गया कि समिति के द्वारा राधा नाम के प्रचार के साथ हमारी पवित्र नदियों के घाटों को स्वच्छ रखने एवं आने वाली पीढ़ी को नशे आदि से दूर रहकर सनातन धर्म की जुड़ी पवित्र नदियों का महत्व भी बताने का कार्य किया जा रहा है। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के द्वारा समय समय पर नशामुक्ति केंद्रों, जेलों, अनाथालयों में जाकर कीर्तन प्रवचन के द्वारा प्रचार कर राधा नाम ने जुड़कर जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान का मार्ग दिखाने का कार्य भी किया जाता है। आरती की शुरुआत भजन कीर्तन से शुरू होकर मां शारदा की आरती एवं दीपदान के द्वारा समापन किया जाता है। सावन के प्रथम सोमवार की आरती में बनबसा ग्राम सभा के प्रधान राकेश चंद बनबसा व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक गोयल मुख्य जजमान के रूप में शामिल हुए। आरती में श्री राधा शरणम् सेवा समिति के सदस्य नक्षत्र पांडे, शिव नारायण साहू, निखिल, रौनक अग्रवाल, तरूण, अमरजीत सिंह, पंडित मदन काफले, विक्रम चंद, गिरीश जोशी, केसर सिंह खोलिया आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।