टनकपुरl उच्च न्यायालय नैनीताल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड के तत्वावधान में उच्च न्यायालय कंपाउंड में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में जनपद चंपावत से विधिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग पीएलबी का पुरस्कार पीएलबी अर्जुन सिंह को दिया गया हैl पीएलबी अर्जुन सिंह को यह पुरस्कार उच्च न्यायालय नैनीताल के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा प्रदान किया गयाl उन्हें यह पुरस्कार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय भावदीप राउते जी की संस्तुति पर प्रदान किया गयाlपीएलबी अर्जुन सिंह एक दशक से भी अधिक समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत में विधिक और सामाजिक क्षेत्र में बतौर पीएलवी के अपनी सेवाएं दे रहे हैंl उनके द्वारा विधिक और सामाजिक क्षेत्र में लगातार दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड को बतौर बेस्ट परफॉर्मिंग पीएलवी नाम भेजा गया थाl यह सम्मान मिलने पर पीएलवी अर्जुन सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के माननीय सचिव भावदीप राउते जी, तहसील विधिक सेवा समिति पूर्णागिरी टनकपुर की अध्यक्ष रुचिका नरूला जी और न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी जी का आभार जताया हैl