बनबसा l माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत माननीय भावदीप राउते सर के निर्देश पर आज दिनांक 3 जुलाई वर्ष 2026 को**वन महोत्सव पर्व*पर वृक्षारोपण विधिक साक्षरता शिविर और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत पीएलबी अर्जुन सिंह पीएलबी दीपा देवी पीएलबी हरिप्रिया जोशी पीएलबी सुरेश उप्रेती और प्रो बोनो पीएलबी पूजा जोशी और प्रो बोनो पीएलबी राधा चंद ने बमनपुरा ग्राम स्थित स्थानीय माता श्री पूर्णागिरि भोमिया मंदिर और सार्वजनिक विवाह स्थल के विशाल मैदान में ग्रामीणों के साथ मिलकर घास से पटे इस ग्राउंड में पहले स्वच्छता अभियान चलाया और इसके उपरांत 5 फलदार आंवला के वृक्षों का रोपण कियाl कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी और पूर्व प्रधान श्रीमती भावना नेगी जी ने विशेष सहयोग दियाl प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी जी ने खुद अपने हाथ से भी पीएलबी गण के साथ वृक्षारोपण कियाl 1 जुलाई से 3 जुलाई तक बनबसा के पीएलबी गणों द्वारा 1 जुलाई को डेबिट पेंटर हाई स्कूल गुदमी के ग्राउंड में में चार आंवला के वृक्षों का रोपण और 2 जुलाई को एसएसबी धनुष पुल के ग्राउंड में 15 आंवला के वृक्षों का रोपण और दिनांक 3 जुलाई को बमनपुरा के स्थानीय श्री पूर्णागिरी भोमिया मंदिर और सार्वजनिक विवाह स्थल के ग्राउंड में पांच फलदार आंवला के वृक्षों का रोपण कियाl

