बनबसा lमाननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत भावदीप राउते सर के निर्देश पर आज दिनांक 30 जुलाई वर्ष 2026 को *विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस* बनबसा में दो चरणों में मनाया गयाl जिसके तहत प्रथम चरण में पीएलबी अर्जुन सिंह दीपा देवी किरण जोशी हरिप्रिया जोशी सुरेश उप्रेती प्रकाश चंद्र पूजा आर्या विजयानंद जोशी और प्रो बोनो पीएलवी राधा चंद ने सरस्वती विद्या मंदिर बनबसा( इंटर कॉलेज) मैं छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मनाने का उद्देश्य और इसकी श्रेणियां और मानव तस्करी जैसे संगठित अपराध के खिलाफ बनाए गए कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23 बीएस की धारा 143 अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम 1956 पोक्सो एक्ट 2012 बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986 और बंधा श्रम निषेध अधिनियम 1986 के प्रावधानों और इसके तहत दिए जाने वाली सजा और जमाने के बारे में जानकारी दीl इसके उपरांत दूसरे चरण में मानव तस्करी के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील भारत नेपाल की सीमा पर पिलर नंबर 7 के समीप भारत नेपाल की सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियों नेपाल प्रहरी पुलिस, नेपाल सशस्त्र बल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल पुलिस विभाग, सीमा सुरक्षा बल, भारत नेपाल की स्वयंसेवी संस्थाओं और भारत नेपाल के नागरिकों के साथ विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मनायाl इस अवसर पर भारत नेपाल के नागरिकों को इस संगठित अपराध और गंभीरता के बारे में बताया और इस अपराध से निपटने के लिए उपस्थित आम नागरिकों से सहयोग करने और इसके खिलाफ जागरूक होने का आग्रह कियाl नेपाल की स्वयंसेवी संस्था पीआरसी के अध्यक्ष संजीत सिंह की अध्यक्षता और नेपाल सशस्त्र बल के एसपी चुनराज थापा थापा के मुख्य आथित्य मैं आयोजित इस कार्यक्रम में उपरोक्त विभागों के अधिकारियों और भारत नेपाल की स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और पीएलबी गणों ने प्रतिभाग क�